
पंकज ठाकुर
*बड़कागांव* बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष से फरार प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

बड़कागांव थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज चर्चित महिला हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ज्ञात हो कि ग्राम पडरिया में एक महिला की हत्या के संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25, दिनांक 15.05.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
कांड के अनुसंधान एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त निर्मल महतो, पिता स्वर्गीय दीनू महतो, निवासी ग्राम पडरिया, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
