• Fri. Jul 3rd, 2026

रागिनी सिंह ने मां तारा के चरणों में मत्था टेक कर परिवार एवं कोयलांचल वासियों के लिए सुख शांति की कामना की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया। शुक्रवार को प्योर चासनाला में वर्षो पुराने मां तारा मंदिर के जिन्नोद्वार एवं भंडारे में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई एवं मां के चरणो में मत्था टेक परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। वही इस अवसर पर सभी को अपनी विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम जन जन के है और पूरा देश अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय है।उन्होंने सभी से आगामी 22 जनवरी को घरों को सजाने और दीपोत्सव कर परिवार संग प्रभु श्री राम के आगमन पर दीपावली मनाने का आह्वाहन किया साथ ही साथ भजन कीर्तन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर समिति सदस्यों को हर संभव सहयोग करने की बात कही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *