• Wed. Jul 22nd, 2026

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जनध्वनि सम्मान के दौरान पत्रकारों को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jul 22, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद:मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा श्री अग्रसेन भवन, लक्ष्मीनिया मोड़ में ‘जनध्वनि सम्मान 2.0’ समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज और लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि राजीव सांवतिया, महेश शर्मा, विशाल पलसानिया, मंच की अध्यक्ष किरण शर्मा और संयोजक दिनेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर रजत जयंती वर्ष की खुशी में केक भी काटा गया।

मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र के मूल्यों का सम्मान है। अध्यक्ष किरण शर्मा ने पत्रकारों को लोकतंत्र की आत्मा करार दिया, वहीं कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य रूप दिया गया है।

कार्यक्रम का सफल संचालन निक्की अग्रवाल ने किया। समारोह को सफल बनाने में सचिव सन्नी अग्रवाल, सह-संयोजक हितेन शर्मा, अनूप नोटका, नीतू नोटका, अंकित तुलस्यान, मयंक केजरीवाल और हर्ष अग्रवाल सहित मंच के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *