• Mon. Apr 20th, 2026

महात्मा हंसराज जयंती की पूर्व संध्या पर डीएवी में भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

18अप्रैल2026,चाईबासा:स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः

विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्राचार्य सह -एआरओ ओपी मिश्रा ने अपने संबोधन में महात्मा हंसराज के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया और उनके आदर्श आज भी हमें सत्य, अनुशासन और सेवा की भावना सिखाते हैं।

देशभर में और देश के बाहर संचालित कुल 950 से भी अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना का श्रेय महात्मा हंसराज जैसे व्यक्तित्वों को दिया।वरिष्ठ शिक्षक जयंत कुमार पंडा ने भी महात्मा हंसराज की जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। कक्षा छठी की जिनल पंड्या ने भी इस अवसर पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर बच्चियों द्वारा एक मधुर भजन की भी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर वैदिक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर महात्मा हंसराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *