
सरायकेला – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो गांव में मनसा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित मनसा मंगल जात का उद्घाटन जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा , जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो व जिला परिषद सदस्य सुभाषिनी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मनसा मंगल जात में बंगाल के पुरूलिया जिला के पलमा के कविता महतो एवं महिला सम्प्रदाय दल द्वारा मां मनसा देवी पर आधारित मनसा मंगल जात का गायन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि मनसा पूजा हमारे क्षेत्र में एक महिना तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मनसा मंगल जात मां मनसा देवी की गुणगान को संगीत के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से सिर्फ धार्मिक परम्परा का निर्वाहन नहीं होता वल्कि गांव व क्षेत्र में आपसी भाईचारा व एकता को भी मजबूती मिलती है। मौके पर मुखिया नयन सिंह मुण्डा, मुखिया बिपीन सिंह मुण्डा, योगी फाल्गुनी पांडे, इन्द्रजीत प्रामाणिक , अजय पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
