• Sat. Sep 19th, 2026

प्रिंस प्रताप सिंह ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2026
crescent ad

 

पिपरा पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हरिहरगंज/पलामू। पिपरा थाना परिसर के मैदान में शनिवार को स्व. कस्तुरी देवी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन प्रिंस प्रताप सिंह के सौजन्य से उनकी माता स्व. कस्तुरी देवी की स्मृति में किया जा रहा है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य झामुमो के वरिष्ठ नेता अतिथि प्रिंस प्रताप सिंह, झामुमो के युवा जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह और गुड्डू सिंह बहुनाथपुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हुसैनाबाद क्षेत्र की सेवाबरेवा और सरहू टीम के बीच खेला गया।

मुख्य अतिथि प्रिंस प्रताप सिंह ने कहा कि माता स्व. कस्तुरी देवी की स्मृति में इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

आयोजककर्ता पूर्व सीआरपीएफ जवान कपिलदेव राम ने बताया कि स्व. कस्तुरी देवी की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को खेल का बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और आने वाले मुकाबलों में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष विजय भुइंया ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों से खेल मैदान में अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता फुटुक कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, पिपरा प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू, उपाध्यक्ष विश्वनाथ राम, मुनमुन सिंह, पिपरा पीएनबी शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय मेहता, उदय भारती, लाल बहादुर सिंह, अम्बुज कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विंदेश्वरी कुमार पाठक, बिरजू प्रसाद चंद्रवंशी, बुलु सिंह, पप्पू कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, गौतम राज, जीतू मोबाइल वल्ड, श्रवण कुमार, हेमंत कुमार समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *