• Sat. Sep 19th, 2026

Saraikela : मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी अस्वीकार्य, योगेंद्र साव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, डॉ. शुभेंदु महतो

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 19, 2026
crescent ad
सरायकेला। झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री का पद किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का प्रतीक है।
ऐसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। डॉ. महतो ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नीति, निर्णय या व्यवस्था के प्रति असहमति व्यक्त करने के पर्याप्त संवैधानिक और लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपशब्दों का प्रयोग राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार सुचारू रूप से कार्य कर रही है। ऐसे में गठबंधन के ही एक वरिष्ठ नेता द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इससे राजनीतिक वातावरण भी प्रभावित होता है।
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि योगेंद्र साव अपने बयान को तत्काल वापस लें और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करें।
अन्यथा झामुमो लोकतांत्रिक एवं कानूनी विकल्पों पर विचार करेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कृष्ण राणा और अमिताभ मुखर्जी भी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *