• Sat. Sep 19th, 2026

एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में राजनगर में झामुमो का प्रदर्शन, सांसद जोबा मांझी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 19, 2026
crescent ad
राजनगर। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन (एमएमडीआर) बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरायकेला जिला कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को राजनगर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।धरना-प्रदर्शन में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन राज्यों के अधिकारों और संसाधनों से जुड़े मुद्दों को प्रभावित करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। सांसद ने कहा कि झामुमो राज्य के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और इस संबंध में राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भी भेजा जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. केपी सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, कृष्णा बास्के, झायुमो जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, विक्की प्रधान, बिशु हेम्ब्रम, दुर्गा लाल मुर्मु, सुब्रमण्यम बास्के, घासीराम सोरेन, राम सिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, भक्तु मार्डी, दिलीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *