
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा पीबी एरिया के विभिन्न कोलियरियों को एमडीओ मोड में चलाये जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार को भागाबांध तीन नम्बर चानक के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
बीसीकेयू केन्द्रीय सचिव निरंजन महतो ने कहा कि केंद्र सरकार एमडीओ मोड के माध्यम से खदानो को पुनः एक बार पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती हैं। जिससे मजदूरो के हक और अधिकार का हनन होगा। इसलिए इसके खिलाफ सभी को गोलबंद होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है ।
विरोध प्रदर्शन में यूनिट अध्यक्ष निर्मल महतो ,लक्ष्मण महतो, हरेंद्र यादव, गणेश महतो, बलदेव यादव, किशोर यादव ,दुर्गा तुरी, अर्जुन महतो ,दिनेश महतो, एसएस तिवारी, भुवनेश्वर महतो ,संतोष महतो, बाबू महतो, दिलीप महतो ,रमेश कुमार व अन्य थे।
दुसरी ओर बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा पीबी एरिया के विभिन्न कोलियरियों को एमडीओ मोड में चलाये जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने पीबी एरिया के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर बीसीकेयू क्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन महतो, राम भगत तांती ,अरमेन्द्र चौधरी ,रघुनाथ प्रसाद ,अयोध्या मिश्रा, चिंता राम महतो ,सुरेश तांती ,भोला नाथ महतो, मकरध्वज महतो व अन्य थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
