
*गोविंदपुर.* भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद राय के सम्मान में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना ही आने वाले समय की प्राथमिकता होगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष गोविंद राय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। गोविंद राय ने गोविंदपुर पूर्वी मंडल को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
अभिनंदन समारोह में मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री जया कुमार, बलराम प्रसाद साव, ओमप्रकाश बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव, सुबोध सिंह, जग्गू साव, किरिटी भूषण रूज, संतराम सिंह चौधरी, विश्वनाथ पाल, अरुण दसौंधी, अनूप साव, खगेन सिंह चौधरी, राजा सिंह चौधरी, शिवा गोस्वामी, भरत हजारी, युधिष्ठिर महतो सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
