• Mon. Jul 13th, 2026

झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, शीशा टूटा

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2026
crescent ad

 

 

झरिया : थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप शराब दुकान के पास रविवार रात कुछ युवकों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पुलिस शरारती तत्वों को वहां से हटाने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान भीड़ में शामिल एक युवक ने झरिया थाना की पेट्रोलिंग जीप संख्या JH 10 AE 8902 पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से जीप का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार दल-बल के साथ कतरास मोड़ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार गुलगुलिया पट्टी में शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसी समारोह में शामिल कुछ युवक शराब दुकान के पास हंगामा कर रहे थे। फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *