

सरायकेला – चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव के भव्य, शानदार एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार को स्थानीय कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सह सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की और SDO का अभिनंदन किया।

छऊ कलाकारों ने अपने संबोधन में विशेष रूप से जिला प्रशासन की भूमिका को सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष महोत्सव का सफल और गरिमामय आयोजन जिला उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की सक्रियता और समर्पण का परिणाम है। कलाकारों ने अनुमंडल पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में की गई प्रभावी व्यवस्थाओं और निरंतर सहयोग के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि
“छऊ कला सरायकेला की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रशासन सदैव निरंतर प्रयासरत रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में कहा कि ऐसे सुव्यवस्थित आयोजनों से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा बढ़ती है, बल्कि छऊ कला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान भी मिलती है।
मौके पर उपस्थित
श्री मनोज कुमार चौधरी: संरक्षक, आर्टिस्ट एसोसिएशन सह नगर पंचायत अध्यक्ष।
श्री भोला मोहंती: अध्यक्ष, आर्टिस्ट एसोसिएशन।
श्री सुदीप कवि: सचिव सह राजकीय कला केंद्र के को-ऑर्डिनेटर।
श्री अविनाश कवि: नगर पंचायत उपाध्यक्ष।
श्री सुशील आचार्य: प्रख्यात छऊ समीक्षक।
इनके अलावा बड़ी संख्या में छऊ कलाकार और कला प्रेमी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बने।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
