• Wed. Aug 26th, 2026

ब्रह्माकुमारी सरिता ने बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधी परमात्म रक्षा सूत्र।

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केरेडारी एवं बड़कागांव ब्रह्माकुमारी पाठशाला की ओर से बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर परमात्म रक्षा सूत्र बांधा एवं ईश्वरीय सौगात भी भेंट की।

उन्होंने इस रक्षा बंधन का वास्तविक अर्थ का महत्व बताते हुए कहा कि बदलते परिवेश तथा भौतिकता के चकाचौंध में मनुष्य की बदलती शैली और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव ने इस पवित्र पर्व को धूमिल कर दिया है। अब तो केवल औपचारिकता भर निभाई जाने लगी है। रक्षा सूत्रों के बजाय कीमती और डिज़ाइनदार रक्षा बन्धन बने हैं, परन्तु उसमें आध्यात्मिक शक्ति, प्रेम, मर्यादा की शक्ति समाप्त हो गई है।

अब तो केवल परम्परा के नाम पर बहन-भाई के हाथ में राखी बांध देती है और भाई उसे कुछ पैसे और उपहार आदि देकर इतिश्री कर लेता है। शायद यही वजह है कि समाप्त होती वास्तविकताओं के कारण हिंसा, अत्याचार तथा पाप का साम्राज्य स्थापित हो गया है। सृष्टि पर बसने वाले प्रत्येक मनुष्य को एक बार इसके बारे में अवश्य विचार करना चाहिए।

रक्षा का अर्थ केवल स्थूल रक्षा से नहीं बल्कि धर्म रक्षा से है और धर्म है आत्मा का पवित्रता। इसलिए आत्मा को मनोविकारों से सुरक्षा देना ही सच्चा रक्षाबंधन है। अंत में सदैव बुराइयों से मुक्त रह सदा मीठा और मधुर व्यवहार अपनाने के लिए मिठाई भी खिलाई।

तत्पश्चात पत्रकार संजय सागर को भी रक्षा सूत्र बांध समाज को बुराई मुक्त बनाने की चर्चा की गई। इस मौके पर बीके सरिता दीदी , बीके भीम भाई , बीके अशोक भाई , महेंद्र भाई, संजय कुमार महतो , बीके साक्षी सहित थाना एसआई अभिषेक कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *