• Wed. Nov 25th, 2026

बोकारो थर्मल में रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर भाकपा करेगी आंदोलन, 30 नवंबर को बनेगी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल-

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की बोकारो थर्मल शाखा ने डीवीसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है. मंगलवार को डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन ने इन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति बनाई.

 

कॉमरेड राजकिशोर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शाखा सचिव रामेश्वर साव ने संगठनात्मक बैठक के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी. जिला मंत्री गणेश प्रसाद महतो ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आगामी आंदोलनों की रूपरेखा रखी. वहीं, अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

 

बैठक में तय किया गया कि डीवीसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा. इसके साथ ही 1 से 3 दिसंबर 2026 तक महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत बोकारो थर्मल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आंदोलन की तैयारियों और आगे की रणनीति तय करने के लिए 30 नवंबर को शाखा की दोबारा बैठक होगी.

 

इसके अलावा कॉमरेड कैलाश महतो के 50वें शहादत दिवस पर नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई. बैठक में जानकी महतो, असीम तिवारी, अमृत महतो, सरजू महतो, जागेश्वर महतो, रेवतलाल महतो, पप्पू शर्मा और रामचंद्र ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *