• Fri. Jun 26th, 2026

बोकारो थर्मल में मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न, रेलवे स्टेशन पर ताजियों का भव्य मिलान, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

*बेरमो/बोकारो थर्मल-

बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों सहित बोकारो थर्मल एवं आसपास के इलाके में मातमपुर्सी का पर्व मुहर्रम शुक्रवार को पूरी अकीदत, आपसी सौहार्द और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के राजा बाजार, नूरी नगर और नया बस्ती के मुहल्लों से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। दोपहर बाद अकीदतमंदों ने पारंपरिक तरीके से ताजिया का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग ‘या अली, या हुसैन’ के नारे लगाते हुए कर्बला के शहीदों को याद कर रहे थे। युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ लाठी खेल और कलाबाजियों का प्रदर्शन कर सबको आकर्षित किया।

क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए तीनों दिशाओं से आए ताजिया जुलूस का भव्य मिलान रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग कर बोकारो थर्मल की गंगा-जमुनी तहजीब को फिर से जीवंत कर दिया।

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रतीक कुमार सिंह खुद कमान संभाले हुए थे। उनके साथ जिला पुलिस बल के जवान और सीआईएसएफ के अधिकारी-जवान भी जुलूस के साथ चल रहे थे।

 

कार्यक्रम में मुखिया चंद्र देव घांसी, पंसस अख्तर अंसारी, महबूब आलम, के अंसारी, रियाज, बशीर, जाकीर, मुमताज, लाल मोहम्मद, जसीम अहमद, अफजल अंसारी, मंजूर आलम, अनवर आलम, मो. शाहजहां, जानकी महतो, रिजवान अहमद, तौसीफ आलम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *