• Tue. Apr 21st, 2026

बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक द्वारा ऋण वितरण शिविर सह तिरंगा झण्डा वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 14, 2022
crescent ad

*बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक द्वारा ऋण वितरण शिविर सह तिरंगा झण्डा वितरण कार्यक्रम का आयोजन*

रिपोर्ट:- दीपक पाण्डेय

टुंडी!धनबाद!
अगामी गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया धनबाद ज़ोन के आंचलिक प्रबंधक श्री समीर कुमार चट्टोपाध्याय के द्वारा संग्रामडीह टुंडी शाखा में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों को एक स्वर में बताया गया कि बैंकों द्वारा चलाई जा रही योजना का भरपूर लाभ जनता को मिल रही है।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी ने कहा रोजगार से जुड़े सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं जैसे के सी सी लोन , मुद्रा लोन, उधोग लोन तथा कई प्रकार की योजना बैंकों द्वारा चलाई जा रही हैं जिसका लाभ लें

विदित हो कि आंचलिक प्रबंधक श्री चट्टोपाध्याय जी द्वारा ग्रामीणों को इन दिनों ऋण से लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें सकें एवं आत्म निर्भर बन सकें। इसके अलावा संग्रामडीह शाखा प्रबंधक एवं आंचलिक प्रबंधक दोनों के सामूहिक प्रयास से ऋण वितरण शिविर के द्वारा भरपूर लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित ना रहे।

इस कार्यक्रम के अलावा पूर्वी टुंडी के सुन्दर पहाड़ी गांव में तिरंगा यात्रा के मद्देनजर लोगों को झण्डा वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आंचलिक प्रबंधक धनबाद ज़ोन के श्री चट्टोपाध्याय जी के द्वारा सभी ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि इस बार 75 वें स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *