
सरायकेला : प्रखंड के झिमडी दक्षिण आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड 7 में सेविका चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को हुई चयन प्रक्रिया में 6 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दस्तावेजों के आधार पर सर्वाधिक 29 अंक पाने वाली नमिता महतो को औपचारिक रूप से चयनित घोषित किया गया।
*आपत्ति: द्वितीय पेपर के अंक नहीं*

चयन के बाद अन्य अभ्यर्थियों ने मार्कशीट को लेकर आपत्ति जताई। अभ्यर्थी मालती महतो ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी की मार्कशीट में परीक्षा के द्वितीय पेपर के अंक दर्ज नहीं हैं। उनका कहना है कि द्वितीय पेपर बाद में आयोजित हुआ था और उसका परिणाम उपलब्ध होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। मालती महतो ने मामले की जांच की मांग की है।

*प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अविनम* ने बताया कि विभागीय संकल्प संख्या 2239 के अनुसार सभी 6 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर अंक दिए गए हैं। नमिता महतो के अंक सबसे अधिक होने के कारण उन्हें फिलहाल चयनित किया गया है।
BDO ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति से पहले सभी दस्तावेजों का अधिकृत सत्यापन होगा। इसमें मार्कशीट, प्रमाणपत्र, जाति और आवासीय प्रमाणपत्र शामिल हैं। सत्यापन में कोई त्रुटि या अनियमितता मिलने पर अभ्यर्थिता रद्द भी की जा सकती है।
अभी उपलब्ध कागजात के आधार पर अंक दिए गए हैं। अंतिम सत्यापन बाकी है। आपत्ति सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल इसे अंतिम चयन न माना जाए।”
*पंचायत समिति सदस्य पद्लचन महतो* ने कहा कि चयन के दौरान आपत्तियां आई थीं। BDO कुमार एस अविनम ने आश्वासन दिया है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।
अब सभी की नजर दस्तावेजों के सत्यापन पर टिकी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
