• Fri. Nov 20th, 2026

बीबीएम इंटर कॉलेज में समाजसेवी राकेश ग्रोवर की पुण्यतिथि मनी 

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

बलियापुर :  समाजसेवी व बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति के पूर्व सचिव राकेश ग्रोवर की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को कॉलेज परिसर  आनंद महतो सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व ग्रोवर क्षेत्र में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति आदि के विकास के लिए हमेशा जाति धर्म एवं ऊच नीच को नजरअंदाज कर लोगों को साथ लेकर कार्य किया करते थे। पूर्व विधायक श्री महतो ने कहा कि समाज के विकास के लिए स्व ग्रोवर के विचारों पर चलने की जरूरत बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, हाजी असफ अली खान, स्व ग्रोवर बड़े भाई मनमोहन ग्रोवर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, उप प्रमुख आशा देवी,

कॉलेज विकास समिति के सचिव मुखिया गणेश महतो,गुरुचरण सिंह,  काशीनाथ मंडल, संतोष रवानी, शैलेन मंडल, द गुहीराम पाल, गोपाल महतो, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, देवब्रत मुखर्जी, स्वपन कुमार महतो के अलावा कॉलेज के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो वरुण सरकार कर रहे थे। दूसरी ओर  स्वर्गीय ग्रोवर के आवास में भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने नजदीकी रिश्तेदार आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *