• Thu. Feb 12th, 2026

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी में आयोजित ब्रह्म भोज में लिया हिस्सा, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2025

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी/ हजारीबाग:- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टिकेश्वर साव के यहां केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित ब्रह्म भोज कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक माननीय रोशन लाल चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं सहयोगी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केरेडारी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा उपेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री नरेश महतो, आजसू नेता कंचन यादव, मनोहर साव, प्रीतम सिंह, टिकेश्वर साव, राज कुमार साव, जागेश्वर कुमार, बिनोद साव, अनिल साव, निरंजन सिंह, अजय साव, करण कुमार एवं भैभव कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

विधायक श्री चौधरी ने ब्रह्म भोज में शामिल होकर सभी को आशीर्वाद दिया और क्षेत्र के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने भी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *