• Thu. Feb 19th, 2026

अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार की माता तेतरी देवी का निधन, अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2025

 

दारू (हजारीबाग) अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विजय रथ–विजय बोरवेल के संचालक राजकुमार (बब्लू कुशवाहा) की माता तेतरी देवी (78 वर्ष) का गुरुवार को रांची में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे हजारीबाग एवं दारू प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

अंतिम दर्शन के लिए दारू प्रखंड अंतर्गत रामदेव खरिका पंचायत के तिलैया- झुमरा गांव स्थित विद्या सागर निवास में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में ग्रामीण, समाज के लोग, राजनीतिक-पारिवारिक शुभचिंतक एवं परिचितों ने पहुंचकर तेतरी देवी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

तेतरी देवी अपने पीछे पांच पुत्र- विजय प्रसाद, रामाशंकर कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार (बब्लू कुशवाहा), अशोक कुमार उर्फ पप्पू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। परिवारजनों के विलाप से वातावरण भावुक हो उठा।

शुक्रवार को तिलैया श्मशान घाट में धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र विजय प्रसाद ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में कुशवाहा युवा विकास मंच हजारीबाग के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, कुशवाहा युवा विकास मंच के सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा, विजय कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा, किशोरी कुशवाहा, परमेश्वर दयाल कुशवाहा, विनायक कुमार, गोवर्धन प्रसाद, प्रेमचंद देव, परमेश्वर दयाल, बंशीधर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

तेतरी देवी के निधन को समाज ने अपूरणीय क्षति बताया और उनके सरल, विनम्र एवं संस्कारी जीवन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *