• Sun. Jul 12th, 2026

बंदगांव के विभिन्न मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर*: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बंदगांव ने रविवार को बंदगांव प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या-7 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुम्बई, मतदान केंद्र संख्या-15 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारिका, मतदान केंद्र संख्या-20 राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय कुंदरूगुटु तथा मतदान केंद्र संख्या-21 प्राथमिक विद्यालय कान्डयांग (कंडाजुई) का भ्रमण किया गया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

 

अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर अंकित कर यथाशीघ्र संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *