• Thu. Apr 23rd, 2026

पृथ्वी दिवस 2026 पर झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय में वृक्षारोपण व प्रतियोगिताएं आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2026
crescent ad

 

22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, धनबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर छात्राओं के बीच ड्राइंग, निबंध और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

सहायक शिक्षिका कुमारी पुष्पा जी ने पृथ्वी दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है। प्रदूषण, संसाधनों की बर्बादी और प्लास्टिक से प्रकृति नष्ट हो रही है। बिजली बचाकर, प्लास्टिक कम करके और पेड़ लगाकर हम योगदान दे सकते हैं।

 

शिक्षिका एवं डालसा प्रतिनिधि PLV ऋचा प्रसाद ने छात्राओं को सरकारी स्पोंसरशिप योजनाओं की जानकारी दी और डालसा टोलफ्री नं. 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया। शिक्षिका शांति कुमारी ने पृथ्वी पर शानदार कविता प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम में शिक्षिका नीतू कुमारी, कविता मण्डल, सना नदीम, सारिका कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *