• Wed. Aug 26th, 2026

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा : MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार के MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था का आधार है, इसलिए इसके उपयोग में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस विधेयक को वापस लेने तथा राज्यों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने खनिज संसाधनों से झारखंड को उचित आर्थिक हिस्सा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रभावित लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। बन्ना गुप्ता ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे की पारदर्शिता और सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने चढ़ावे की एक-एक पाई, सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का सार्वजनिक ऑडिट कराने, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, CCTV फुटेज की फोरेंसिक जांच तथा मंदिर की बहुमूल्य संपत्तियों की पूरी इन्वेंट्री सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसकी पहचान या प्रभाव की परवाह किए बिना कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जाएगा। 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष महाधरना तथा 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंच-मोर्चा, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष रामलाल प्रसाद पासवान, सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, महामंत्री संजय तिवारी, मकसूद आलम और अली रजा खान उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *