
आदित्यपुर। नगर निगम के फंड का इंतजार किए बिना वार्ड की बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में पार्षद शांतनु घोष की पहल रंग लाने लगी है।
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 स्थित सालडीह बस्ती में अब कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ZF हेड्रिक्सन कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम कंपनी के सहयोग से बस्ती में 25 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।
इसके अलावा सालडीह प्राथमिक विद्यालय में 5,000 लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण भी कराया जा रहा है।आशियाना से पानी टंकी तक लगने वाली सोलर लाइटों से बस्ती की सड़कों पर रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ ईएसआई अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
वहीं, विद्यालय में पानी टंकी बनने से बच्चों और आसपास के लोगों को पेयजल की उपलब्धता में मदद मिलेगी। कंपनी के प्रोडक्शन हेड अमितेश कुमार ने बताया कि पार्षद शांतनु घोष पिछले छह महीने से लगातार बस्ती की समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन के संपर्क में थे। उनकी पहल पर कंपनी ने इन विकास कार्यों की जिम्मेदारी ली है।
इसके साथ ही जर्जर स्कूल परिसर में सुधार कराने का भी आश्वासन दिया गया है। इस पहल से बस्ती के लोगों में खुशी है। पार्षद शांतनु घोष ने ZF कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर पार्षद प्रतिनिधि गोपाल घोष, मनोज यादव, कल्याण भद्रो, राजीव भुंया, अनिल महतो, बीजू महतो, अमित प्रजापति, पिंटू गोराई, लालू महतो, मनोज कुमार समेत कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

