• Wed. Aug 26th, 2026

ब्रह्मा कुमारीज ने दादी प्रकाशमणि जी के 19वीं पुण्य स्मृति पर रक्तदान शिविर आयोजित किया , 108 यूनिट रक्त संग्रह हुआ ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। त्याग, तपस्या, स्नेह, सेवा और मानवता की प्रतिमूर्ति राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर 25 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस, सोनारी, मरीन ड्राइव में भावपूर्ण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बाल ब्रह्मचारी ब्रह्माकुमारी बहनें एकत्रित होकर कोल्हान की निदेशिका ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी के साथ दादी प्रकाशमणि जी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी पावन स्मृति में भोग स्वीकार कराया। पूरा वातावरण दादी जी के दिव्य गुणों, सादगी, ममता, करुणा, निःस्वार्थ सेवा और आत्मिक प्रेम की पावन स्मृतियों में डूबा रहा। दादी प्रकाशमणि जी का जीवन केवल आध्यात्मिक जागृति का संदेश नहीं था, बल्कि मानवता के प्रति निःस्वार्थ प्रेम और सेवा की प्रेरणा भी था। उनकी इसी दातापन की भावना को मानव सेवा से जोड़ते हुए इस वर्ष उनकी पावन स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया हुआ। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच की नेतृत्वकर्ता वीणा खिलवाल के नेतृत्व में महिला मंच की अनेक बहनें उपस्थित रहीं। समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी बालमुकुंद गोयल, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता तथा गुजराती सनातन समाज की अध्यक्ष विनिता शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया।

यूनिवर्सल पीस पैलेस, सोनारी में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 108 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का सुचारू एवं सफल संचालन ब्रह्मानंद नारायण के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस बार के रक्तदान अभियान को एक विशेष आध्यात्मिक संदेश के साथ जोड़ा गया—“ज्ञान पान, ध्यान, फिर रक्तदान l दादी जी ने जिस प्रकार अपना संपूर्ण जीवन दूसरों के कल्याण और सेवा के लिए समर्पित किया, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया।

पिछले वर्ष ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भारत एवं नेपाल में आयोजित रक्तदान अभियान में लगभग 89,000 यूनिट रक्तदान हुआ था, जिसके लिए संस्था का नाम OMG Book of Records में दर्ज किया गया। इस वर्ष इस सेवा को और व्यापक बनाने तथा परमात्मा की प्रेरणा से पिछले लक्ष्य को भी पार करने का संकल्प लिया गया है।

रक्तदान करने वाले सभी भाई-बहनों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया और सेल्फी के माध्यम से इस सेवा के सुंदर क्षणों को संजोया गया। उनके उत्साहवर्धन के लिए 6 पीस कप सेट, जूस एवं नमकीन का गिफ्ट पैक प्रदान किया गया तथा दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति का प्रसाद भी दिया गया। इस अवसर पर कोल्हान निदेशिका ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी ने कहा कि, “हर बार की तरह यह दिन बहुत खास हो जाता है,

जब हम सभी ब्रह्माकुमारी परिवार, जमशेदपुर मिलकर दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। इस बार विशेष रूप से ‘पहले ज्ञान, फिर ध्यान और उसके बाद रक्तदान’ पर ध्यान दिया गया है।

दादी जी वैसे तो गुणों की भंडार थीं, लेकिन उनका एक विशेष गुण था कि वे परमात्मा की तरह दाता थीं। कोई भी व्यक्ति दादी जी के पास जाता था तो खाली नहीं लौटता था, बल्कि किसी न किसी प्राप्ति, अनुभव और आत्मिक शक्ति के साथ वापस आता था।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *