• Fri. Apr 17th, 2026

नोखिल मोड़ तक कालीकरण सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024
crescent ad

 

देवीपुर -: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर मोड़ से देवघर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोखिल मोड़ तक कालीकरण सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। इस सड़क निर्माण के लिए संवेदक के कर्मियों द्वारा छः पूर्व सड़क किनारे दोनों ओर फ्लैंक कटिंग कर कार्य को बंद कर दिया। पूर्व से बने कालीकरन सड़क जो पहले से जीर्णसीर्ण अवस्था में था, उसे उसी अवस्था में छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि संवेदक के कर्मियों द्वारा बताया गया कि पूर्व से बने कालीकरन सड़क को पूरी तरह से उखाड़ा जायेगा। तभी इस पर डस्टयुक्त मेटल बिछाया जायेगा। वहीं बताया कि विभाग से पूर्व से बने कालीकरन सड़क उखाड़ने की अनुमति विभाग से नहीं मिला है। अनुमति मिलते ही यह कार्य किया जाएगा, इसीलिए अभी कार्य बंद है। लोगों ने बताया कि अब अचानक संवेदक के कर्मियों द्वारा उक्त पूर्व से बने कालीकरन सड़क पर ही डस्टयुक्त मेटल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जिससे पूर्व से बने सड़क की मोटाई डस्टयुक्त मेटल शामिल कर निर्माण कार्य में घपला किया जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण होते-होते काफी ऊंचा हो जायेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सभी का घर-द्वार काफी नीचे हो जायेगा। जिससे सभी को परेशानी होगी। लोगों ने पूर्व से बने कालीकरन सड़क को पूर्ण तरीके से कोड़कर हटाने और उसके बाद ही डस्टयुक्त मेटल बिछाने का मांग किया है। जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और सड़क काफी ऊंचा भी नहीं होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *