• Sat. Oct 10th, 2026

नीमडीह के हुरुपाथरडीह गांव में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई, लगभग 30,000 सीएफटी बालू जब्त

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावाँ। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 10 अक्टूबर, 2026 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरुपाथरडीह गांव में कार्रवाई करते हुए लगभग 30,000 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया। जब्त बालू को आवश्यक कार्रवाई हेतु नीमडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन एवं अवैध कारोबार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

खनन विभाग द्वारा अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि खनिजों के अवैध कारोबार से संबंधित गतिविधियों की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को दें, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *