• Fri. Jun 19th, 2026

नवीनगर में सूने मकान पर चोरों का धावा, 5 लाख के गहने व नकदी लेकर फरार

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने नवीनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी गोलू कुमार, पिता लालजी गुप्ता, अपने परिवार के साथ इलाज कराने के लिए औरंगाबाद गए हुए थे। इसी दौरान बुधवार की रात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देख सभी दंग रह गए। घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था

तथा दो गोदरेज और चार बक्सों का ताला तोड़ दिया गया था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने गोदरेज में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोर संभवतः पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए होंगे। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

इधर, नवीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *