
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सोहदा गांव से भारी मात्रा में देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहदा गांव निवासी सूरज चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से कुल 85 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई है। बताया जाता है कि नरारी कला खुर्द थाना पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोहदा गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी सूरज चौधरी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 85 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। कार्रवाई एएसआई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों के सहयोग से की गई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया तथा उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब का निर्माण, भंडारण, बिक्री या परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
