• Wed. Nov 18th, 2026

धुर्वा के रेस्टोरेंट में ग्राहक ने स्टाफ को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

दिनांक–17.11.2026 को समय 21:40 बजे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि जेपी मार्केट धुर्वा स्थित टेस्टी अंजान रेस्टोरेंट के स्टाफ को एक ग्राहक द्वारा गला में चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया तथा जख्मी व्यक्ति को इलाज हेतु पारस अस्पताल भेजा गया। इलाज के क्रम में जख्मी अजय कुमार दास (36 वर्ष) पे० विजय कुमार दास सा० तिसरी जिला गिरिडीह की मृत्यु हो गयी।

 

इस संदर्भ में धुर्वा थाना कांड सं०–307/26 दिनांक–18.11.2026 धारा–103(1) बीएनएस के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची के नेतृत्व में धुर्वा थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त खून लगे चाकू को भी बरामद किया गया है। कांड के अनुसंधान में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-*

अमित कुमार पे० उमाशंकर लाल सा० डीटीटीओ/210 डायमण्ड फिल्ड धुर्वा थाना धुर्वा जिला राँची।

 

*अपराधिक इतिहास :-*

धुर्वा थाना कांड सं०–59/25 दिनांक–05.03.2025 धारा–126(2)/115(2)/329/3(5) भा०न्या०सं०।

 

*जब्त सामान की विवरणी:-*

* हत्या करने में प्रयुक्त एक चाकू खून लगा हुआ।

* अभियुक्त का एक मोबाइल।

* घटना के समय अभियुक्त का पहना हुआ शर्ट (खून लगा हुआ)।

 

*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-*

* श्री नीरज कुमार झा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची।

* श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी धुर्वा थाना।

* पु०अ०नि० चन्द्रशेखर सिंह, धुर्वा थाना।

* पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना।

* धुर्वा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *