
गोविंदपुर । फोटो है। केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नेरो में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि धनबाद की बालिका टीम की रही,
जिसने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं धनबाद की बालक टीम ने महत्वपूर्ण मुकाबले में छोटानागपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन को 26-18 से पराजित कर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि धनबाद के जीपी अमरेंद्र सहाय एवं धनबाद बार के महासचिव जितेंद्र कुमार पहुंचे और इस आयोजन को सराहा। बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव जेपी सिंह, समाजसेवी विजय झा,

डॉ. शिवानी झा, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. आशा राय, डॉ नेहा प्रियदर्शनी, कृष्णा अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदय सिंह, जुबैर आलम, डॉ रामानुज, तपन सेन, उमाकांत तिवारी, शांति सिन्हा, पंकज कुमार अमित ओझा उपस्थित थे। बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ साधना कुमारी एवं संयुक्त सचिव अनंत कृष्ण ने सभी का स्वागत किया ।
तीसरे दिन के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम
बालक वर्ग
– बीएसएल ने पश्चिमी सिंहभूम को 24-09 से पराजित किया।
– रामगढ़ ने हजारीबाग को 13-02 से हराया।
– सरायकेला ने छोटानागपुर को 18-09 से पराजित किया।
– पूर्वी सिंहभूम ने धनबाद को 39-19 से हराया।
. पूर्वी सिंहभूम ने जैप 1 को 25-11 से पराजित किया।
– टाटा स्टील ने हजारीबाग को 35-26 से हराया।
– बरहरवा ने साहेबगंज को 32-09 से हराया।
– जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन ने गिरिडीह को 26-05 से पराजित किया।
– बोकारो स्टील ने रामगढ़ को 35-19 से हराया।
– धनबाद ने छोटानागपुर को 26-18 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग
– जैप-1 ने टाटा स्टील को 25-17 से पराजित किया।
– धनबाद ने हजारीबाग को 15-06 से हराया।
– जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन ( ने छोटानागपुर को 20-16 से पराजित किया।
– पूर्वी सिंहभूम ने जामताड़ा को 08-02 से हराया।
. जैप 1ने गिरिडीह को 30-00 से पराजित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
