• Sun. Oct 11th, 2026

धनबाद नगर निगम कर्मचारी यूनियन की बैठक: 25 सूत्री मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

धनबाद: अखिल भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत धनबाद नगर निगम कर्मचारी यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की 25 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव सह जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि सफाई मित्र, चालक, पर्यवेक्षक और अन्य निगमकर्मी अत्यधिक जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं, इसके बावजूद उनकी बुनियादी और जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

यूनियन ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी 8 सितंबर 2026 को निगम प्रशासन को 25 सूत्री मांगों से संबंधित मांग-पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया है। प्रमुख मांगें मे एक माह का बराबर बोनस देना,ईएसआई (ESI) कार्ड और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना,पीएफ (PF), सातवें वेतनमान का एरियर और एसीपी का लाभ देना,कर्मचारियों के वेतन में उचित वृद्धि करना, अस्थाई एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का स्थायीकरण करना,पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली करना, जोखिम भत्ता प्रदान करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देना, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को उचित मुआवजा और अनुकंपा पर नियोजन देना शामिल रहा।

यूनियन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही इन मांगों पर संज्ञान नहीं लिया, तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। भविष्य की रणनीति के तहत मशाल जुलूस निकालने और नगर निगम का प्रवेश द्वार जाम करने जैसे कदम उठाए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *