
धनबाद: शहर के एशियन द्वारका दास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जीवन रेखा ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कम कीमत पर उपलब्ध कराना है।
ट्रस्ट ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मरीजों को लगभग 90 लाख रुपये की छूट दी गई है। इसमें 1100 से अधिक मरीजों के डायलिसिस में प्रति डायलिसिस 600 रुपये की छूट शामिल है। अस्पताल का डायलिसिस चार्ज 1300 रुपये है, जिसका एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट वहन करता है। एक मरीज साल में 100 से 120 बार डायलिसिस कराता है, जिससे उसे 60 से 72 हजार रुपये तक का फायदा होता है। इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन और दवा दुकान में दवाइयों पर 85 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

गरीबों को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने डेढ़ साल पहले सस्ती दर पर एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की है।

इस दौरान सबसे बड़ी घोषणा हार्ट के मरीजों के लिए की गई। ट्रस्ट अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के हृदय ऑपरेशन में दो स्टेंट तक मुफ्त लगाएगा। एक साल में 60 मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अब तक 5 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
