• Mon. Mar 9th, 2026

धनबाद जिला परिषद सभागार, धनबाद में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम में शामिल हुई धनबाद जिप चेयरमैन शारदा सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2023

 

*धनबाद*// धनबाद जिला परिषद सभागार, धनबाद में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम में शामिल हुई धनबाद जिप अध्यक्षा शारदा सिंह । यह कार्यक्रम अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, शंकर रवानी के नेतृत्व में किया गया। जिप चेयरमैन शारदा सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पुर्व आयोजकर्त्ता द्वारा चेयरमैन शारदा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। शारदा सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपनी बच्चियों को सुरक्षित और शिक्षित करना चाहिए। हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन गर्ल चाइल्ड यानी बेटी के अध‍िकारों की बात वैश्व‍िक स्तर पर उठाई गई थी। मैं बाल विवाह को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। हमे बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए हमे अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। तथा बाल विवाह की अन्य गलतियों के बारे में भी बताए। मौके पर जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी , सभी जिला परिषद सदस्य, साधन बाउरी, डॉ मीरा सिंह, ममता अरोरा, डॉ प्रेम कुमार, व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *