
दारू (हजारीबाग)। शुक्रवार को तेज हवा और बारिश के बीच दारू प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की तीन घटनाएं हुईं। पहली घटना सुबह करीब छह बजे तिलैया के पास एनएच-522 पर हुई, जहां विशाल करंज का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। दूसरी घटना करीब 10 बजे हरली के पास एनएच-522 पर हुई।
यहां विशाल नीम का पेड़ गिरिडीह से हजारीबाग आ रही यात्रियों से भरी राईन बस की छत पर जा गिरा। हादसे में चालक समेत कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार भी पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल इंद्रदेव रजक, पिता बद्री रजक, ग्राम व थाना टाटीझरिया को दारू थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया।

हरली पंचायत के मुखिया पति और दारू थाना पुलिस की मदद से हाइड्रा के जरिए पेड़ की डालियां हटाई गईं, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।तीसरी घटना ईरगा पंचायत भवन के पीछे हुई, जहां तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने मांग की कि सड़क किनारे खड़े पुराने और सूखे पेड़ों की समय रहते जांच व आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बड़े हादसे को टाला जा सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
