• Fri. Sep 25th, 2026

अग्रसेन भवन में कलवार वैश्य जागृति मंच का भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

admin's avatar

Byadmin

Sep 25, 2026
crescent ad

कलवार वैश्य जागृति मंच ट्रस्ट धनबाद द्वारा आयोजित भगवान श्री बलभद्र जी एवं भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती एवं पूजन समारोह स्थानीय श्री अग्रसेन भवन टेंपल रोड धनबाद में आज दिनांक 24 9 2026 को धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाई गई इस जयंती समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद नगर निगम के पूर्व महापौर झामुमो नेता श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद जी ने की।

अतिथियों का स्वागत भाजपा नेता भृगुनाथ भगत ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा उनके महापौर के कार्य कल में किए गए विकास के कार्यों को गिनाया और समाज के लोगों को संगठित होकर एकजुट रहने का आह्वान किया एवं समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया और विशेष कर महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का कार्य करने को कहा।

स्वागताअध्यक्ष भाजपा नेता भृगुनाथ भगत ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप से राधा कृष्ण की झांकी तथा भक्ति गीत का आनंद समाज के उपस्थित सभी सदस्यों ने लिया।

इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जगहों से आए हुए महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रबाहु भगवान की छवि को पालकी में आकर्षक रूप से सजाकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन कतरास से आए अधिवक्ता श्री अमित भगत ने कहां की समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया तथा युवाओं को और महिलाओं को विकास की योजनाओं में लाभ लेने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कृष्ण जी भगत मनोज भगत मनीषा भगत भरत जी भगत जय हिंद भगत विजय भगत रामनारायण भगत शिशिर कुमार भगत राजा जायसवाल राजेश जायसवाल विनय भगत राजीव जायसवाल सुशील भगत लक्ष्मी नारायण जायसवाल प्रदीप जायसवाल प्रदीप भगत लखन जायसवाल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर दोनों भगवान के नाम से एक मंदिर निर्माण एवं समाज के लोगों के लिए एक भव्य धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *