• Sun. Nov 1st, 2026

दलसिंहसराय में कला रत्न सम्मान समारोह: भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला कला रत्न सम्मान 2026

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

आज स्थानीय दलसिंहसराय समस्तीपुर अनन्या कला प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय समस्तीपुर, 16 शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर भोजपुर के तीन कलाकारों को कला रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ चित्रकार कला लेखक रौशन राय, वरिष्ठ चित्रकार कौशलेश कुमार और वरिष्ठ मूर्तिकार पिंटू प्रसाद को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने इन कलाकारों को स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर इस भव्य आयोजन में सम्मानित किया। विजुअल आर्ट फाउंडेशन दलसिंहसराय समस्तीपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ चित्रकार मुहम्मद सुलेमान ने इन सभी कलाकारों को बधाइयां दीं हैं। भोजपुर आरा के ढेरों रंगकर्मी, चित्रकार, समाजसेवी, सभी ने इन तीन कलाकारों को शुभकामनाएं बधाईयां दी है।

बधाईयां देने वाले मे मुख्य यथार्थ सचिव भास्कर मिश्रा, प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के प्रधानाध्यापक अजय राय, प्रमोद कुमार , सुनित त्रिपाठी,शुभांशु शर्मा, सुकेश कुमार,अरूण राय,

अमल राय, राकेश राय, के साथ सभी ने इस अवसर को एतिहासिक बताया। वहीं कला शिक्षक रौशन राय ने कहा कि इस तरह का आयोजन और सम्मान निश्चित रूप से आने वाले समय में बिहार को कला संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *