• Sun. Nov 1st, 2026

मेदिनीनगर में 4 नवंबर को निकलेगी भाजपा की पदयात्रा, हुसैनाबाद से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

 

हुसैनाबाद, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

हुसैनाबाद (पलामू)। आगामी 4 नवंबर को मेदिनीनगर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हुसैनाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन ने की, जबकि संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और उनकी गरिमा बनाए रखने में निहित है। चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना उचित नहीं है। कांग्रेस को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वर्ष 2025 में पदभार ग्रहण किया है, जबकि कांग्रेस की चुनावी हार का सिलसिला उससे काफी पहले से जारी है। ऐसे में चुनावी पराजय के लिए संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराना तर्कसंगत नहीं है।

श्री सिंह ने कहा कि 4 नवंबर की यह पदयात्रा लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारी संख्या में मेदिनीनगर पहुंचने और शिवाजी मैदान से समाहरणालय तक आयोजित पदयात्रा में भाग लेने की अपील की।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में रामप्रवेश सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, पवन अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, विनय पासवान, हंसराज सिंह, राजू सिंह, राजकुमार मेहता, रंजीत पासवान, सुधीर सिंह, उदय विश्वकर्मा, श्रवण अग्रवाल, विनोद पांडेय, नागेन्द्र सिंह, सुबोध कश्यप, विजय राजवंशी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रूद्रा सिंह, विमलेश सिंह, अशोक सिंह, मनान खान, विकास पासवान, हरि सिंह, रवींद्र कानस्कर, दिलीप पाल, सतीश मेहता, रवि रंजन सिंह, अमित पाठक, दीपक सिंह, अंकु सिंह, राहुल सिंह, पिंटू सिंह, प्रभात सिंह, अनुज गुप्ता, दुर्गा शर्मा, लल्लू यादव, ज्याऊदिन खान, कृष्ण सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह, भगत सिंह, अप्पू सिंह, राम प्यारे राम, महेंद्र राम, अकबर अली खान, मनोज सिंह, पप्पू पासवान, भजन, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, शशि मिश्रा एवं प्रमोद प्रजापति सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *