• Sun. Nov 1st, 2026

Adityapur : आकाशवाणी चौक पर डीजी मार्ट का उद्घाटन,एक छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के कई ब्रांड

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 1, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर-1 स्थित आकाशवाणी चौक पर रविवार को आधुनिक इलेक्ट्रिकल एवं घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम डीजी मार्ट का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
शोरूम में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के इलेक्ट्रिकल एवं घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। इससे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी की सुविधा मिलेगी। ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट सेल आयोजित की गई है,
जिसमें चुनिंदा उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। समारोह में कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष श्री राजकिशोर यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बैजू कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री अजीत कुमार, श्री डी.एन. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह, श्री शक्ल मार्डी, श्री संजय कुमार, श्री बिन्देश्वरी सिंह, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शंभू चौधरी एवं श्री कन्हैया जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, उपभोक्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *