• Sun. Nov 1st, 2026

ए. के.सी. बनकाठी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता हुआ समापन

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

राजनगर : ए.के.सी. बनकाठी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल एवं खेलकूद प्रतियोगिता आज दिनांक 01नवम्बर-2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है।

इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया। प्रतियोगिता में आसपास, दूर दराज,उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे।

प्रथम पुरस्कार आरुष एफपी बम्फर खस्सी +12,000 रूपए , ट्रॉफी, दूसरा पुरस्कार शागुन ब्रदर बम्फर खस्सी 8,000 रूपए, ट्रॉफी, तीसरा पुरस्कार तारूफ जवाई खस्सी 6,000 रुपये, ट्रॉफी, चौथा पुरस्कार अविराम स्पोर्टिंग बनकाटी खस्सी 6,000 रुपये , ट्रॉफी , पांचवा पुरस्कार जूनियर स्पोर्टिंग चांडिल 5,000 रूपये, षष्ठम पुरस्कार जोटा गुटू 5,000 रूपये , सप्तम पुरस्कार एमएनएससी निश्चितपुर 5,000 रुपये, अष्टम पुरस्कार रेड ब्लू एफसी 5,000 रूपये दिया गया।

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नन्दूप खस्सी, द्वितीय पुरस्कार तितिरविला खस्सी।

स्पोर्ट कार्यक्रम:- महिला वर्ग के लिए दिशोम दड़ान :-प्रथम पुरस्कार सिलाई मशीन, द्वितीय पुरस्कार टेबुल फैन, तृतीय पुरस्कार स्टील हांडा

400 मीटर की दौड़ में प्रथम पुरस्कार ड्रेसिंग टेबुल, द्वितीय पुरस्कार टेबुल फेन, तृतीय पुरस्कार स्टील हण्डा ,अम्बड़ा हलांग:- प्रथम पुरस्कार ड्रेसिंग टेबुल , द्वितीय पुरस्कार टेबुल फेन ,शकील ज्ञान :-प्रथम पुरस्कार बैग पोथी, द्वितीय पुरस्कार बैग,पोथी, तृतीय पुरस्कार पुथी।

 

बालक वर्ग के लिए कार्यक्रम

टाडुस बाॅल रेस :- प्रथम- पुरस्कार प्रवीण मुर्मू द्वितीय- रविंद्र सरदार , तीसरा- विनोद सोरेन, सामान्य ज्ञान:-, कृष्ण टुडू, द्वितीय प्रवीण मुर्मू, तृतीय विशाल हेंब्रम, गणित प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार पुरस्कार सेकंड पुरस्कार रेस:-

मुख्य अतिथि निमाई सोरेन मुखिया डुमरडीहा पंचायत, ठाकुर सोरेन ग्राम प्रधान

 

उद्घाटनकर्त्ता :- श्री निमाई सोरेन मुखिया पंचायत

 

निभाई सोरेन ने कहा कि बनकाठी के द्वारा दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले आदिवासी किसान क्लब को शुभकामना देता हूं और खेल रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हमलोग मानते हैं।क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं। अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव का रोशन करें।

 

निमाई सोरेन ने कहा कि खेलकूद युवाओं की प्रतिभा को निखारने उनमें अनुशासन विकसित करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। लेकिन कई बार खेल आयोजनों ने दौरान नशे का सेवन करने के कारण विवाद, आपसी झगड़े और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे खेल का उद्देश्य प्रवाहित होता है और ग्रामीण के बीच तनाव भी बढ़ सकता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आदिवासी किसान क्लब ने इस बार प्रतियोगिता को नशा मुक्त वातावरण में संकल्प करने का निर्णय लिया। क्लब की ओर से प्रतियोगिता के दौरान नशे की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के साथ ही नशे का सेवन कर प्रतियोगिता में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई। इस निर्णय का उद्देश्य खिलाड़ियों के अनुशासन बनाए रखना और खेल आयोजनों को शांतिपूर्ण व्यवस्था ढंग से संपन्न कराया गया। वर्ष , 2024 से स्थापना किया गया।प्रत्येक नवम्बर को धूमधाम से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है। फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

 

संदेश : नशे से दूरी,खेल से दोस्ती -स्वस्थ युवा, सशक्त समाज

 

फुटबॉल खेल एवं खेलकूद प्रतियोगिता को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष-देव कुमार सोरेन, सचिव – सालखान हेंब्रम, कोषाध्यक्ष – शिव शंकर हेम्ब्रम , सुनील मुर्मू, कालिया हेंब्रम, आकाश हेंब्रम , संजय हेंब्रम, अर्जुन मुर्मू , दीपक हेंब्रम, रोहित सोईय , प्रकाश सोईय, पप्पू मुर्मू, राजीव सरदार, सूरज हेंब्रम, मनुका हेंब्रम ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *