• Thu. Jun 25th, 2026

डी.ए.वी. अलकुसा में स्वच्छता पखवाड़ा पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल अलकुसा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें विद्यालय के लगभग 700 बच्चों ने भाग लेकर चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ, साफ एवं हरा-भरा रखने का प्रण लिया। वहीं स्कूल के प्राचार्य एस. मोदक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए पृथ्वी की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।

तभी आने वाली पीढ़ी सुखमय जीवन व्यतीत कर पाएगी। वहीं कला शिक्षक डॉ. एस. जायसवाल एवं डी.के. श्रीवास्तव ने बच्चों को चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण,

वन संरक्षण, प्रदूषण से बचाव एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा में सम्मिलित होकर परिसर एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *