• Mon. Oct 5th, 2026

16वां टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब मकोली ने जीता

admin's avatar

Byadmin

Oct 5, 2026
crescent ad

 

नावाडीह:- तुलसी प्रसाद संवाददाता

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोसाईं टोंगरी फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 16वें टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को महली बॉयज मकोली और भोले तेरा सहारा क्लब संवेया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया,

जिसमें मकोली की टीम ने संवेया को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी (सीपी चौधरी), विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो तथा जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं किक मारकर किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचित किया। मौके पर सांसद सीपी चौधरी ने कहा कि जिस तरह खिलाड़ी मैदान में जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं, उसी तरह क्षेत्र के लोगों को अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार कोयला, बालू, जल-जंगल-जमीन और नौकरियों को बेचने का काम कर रही है,

जिसके खिलाफ संघर्ष जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले ऊपरघाट का विकास लगभग थम गया था और लोग दहशत के माहौल में जी रहे थे। उस समय क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करना भी मुश्किल था। आज जनता के जागरूक होने से परिस्थितियां बदली हैं और क्षेत्र में खेल एवं सामाजिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।प्रतियोगिता में विजेता मकोली टीम को ₹20 हजार, उपविजेता संवेया टीम को ₹15 हजार तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ₹5,100 की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान खोरठा गायिका लाली पटेल और विकास रंगीला ने एक से बढ़कर एक खोरठा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं ऊपरघाट की 20 झुमर टीमों के बीच झुमर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक टिकैत कुमार महतो, आजसू नेता फाइटर संतोष कुमार महतो, उमेश महतो काछिम समिति के अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, विनोद महतो, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, केदार महतो, मनोज कुमार महतो, गनपत महतो, दिनेश कुमार महतो, संतोष उजागर, राकेश कुमार, खेमलाल महतो, महेंद्र महतो,जितेंद्र महतो (पोस्ट मास्टर) सेलेश कुमार, प्रमेश्वर महतो सहित हजारों की संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *