• Wed. May 27th, 2026

झाझा रजलाकला पंचायत के मुखिया पति पर हुई बमबाजी,घायल मुखिया पहुंचा अस्पताल करवाया इलाज।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*जमुई झाझा(अमित कुमार)-:* जमुई जिले के झाझा थानाक्षेत्र के औरेया गांव में मुखिया पति पर बमबाजी की गई। मिली जानकारी में रजला कला पंचायत के मुखिया पति राजकुमार यादव पर 4 से 5 अज्ञात अपराधियों के द्वारा रात्रि में बमबाजी किया गया। इस दौरान बम के छिटके से मुखिया पति घायल हों गया और शुक्रवार को रेफरल अस्पताल झाझा पहुॅचकर अपना इलाज करवाया।मुखिया पति ने थाना में आवेदन देने की बात कर बताया कि किया रात्रि में हमसब अपने घर में सोये हुये थे कि तभी बरामद पर कुछ आवाज हुआ तो हम कमरे से बाहर निकलकर बरामद पर आये और देखा कि चार पांच नकाबपोश अज्ञात लोग खड़ा तो मै डर से वापस घर में घुसने लगा तभी बमबाजी कर दिया गया और बम के छिटके से पैर से मैं घायल हो गया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने मुखिया पति के द्वारा आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *