• Sat. Jun 20th, 2026

जेबीवीएनएल ने 200 केवीए ट्रांसफार्मर 24 घंटे मे बदला,शनिवार को 150 घरो मे लौटेगी बिजली

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

लोयाबाद-लोयाबाद योगेश्वर प्रसाद योगेश द्वार प्रवेश स्थित जेबीवीएनएल का ट्रांसफार्मर बिजली संकट एवं उमस गर्मी को देखते हुए विभाग ने शुक्रवार को 24 घंटे के अन्दर नया ट्रांसफार्मर को लगाया।

मालूम हो कि बीते गुरूवार को 200 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण जल गया था। जिसके बाद से लोयाबाद के कनकनी नंबर 4 क्षेत्र सहित आईपीएस कॉलोनी,चौधरी मोहल्ला,चौहान पट्टी

,कनकनी बस्ती अन्य जगहो सहित लगभग 150 घरो मे मे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। लोग उमस भरी गर्मी से खासे परेशान थे।

वही विभाग के जेई सूरज दास ने से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि आज ट्रांसफार्मर को लगा दिया जायेगा और इसके बाद ट्रांसफार्मर को रातभर हीट किया जायेगा इसके बाद शनिवार को बिजली का बहाल कर दिया जायेगा। मौके पर लाईन मैन परवेज आलम,बिजली मिस्त्री करीम,शिवपूजन पांडे सहित अन्य विभाग के लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *