• Mon. Mar 9th, 2026

जहरीली शराब से अब तक 57 की मौत, पांच पुलिस अधिकारी निलंबित, दो एसपी का तबादला*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2022

अहमदाबाद: गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. बताया जा रहा है कि अब भी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं, जहरीली शराब त्रासदी को लेकर गुजरात सरकार के गृह विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. विभाग ने पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और दो एसपी के तबादले किए गए हैं. जिसमें अहमदाबाद ग्रामीण एसपी वीरेंद्र सिंह यादव और बोटाद एसपी करनराज वाघेला शामिल हैं.

वहीं, बोटाद डीएसपी एसके त्रिवेदी, ढोलका डीएसपी एनवी पटेल, धंधुका पीआई केपी जडेजा, बरवाला पीएसआई बीजी वाला के साथ रानपुर पीएसआई राणा को निलंबित कर दिया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *