
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। पुटकी – मुनीडीह जर्जर सड़क मरम्मत में बीसीसीएल प्रबंधन के उदासीन रवैये के विरोध में धनबाद प्रखंड भाजपा महामंत्री गुड्डू वर्मा का अनिश्चितकालीन आमरण दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। वहीं हौसला अफजाई करने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिन्हा ने कहा कि टेंडर हो जाने के बावजूद जर्जर सड़क का नही बनना बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवारी को दर्शाता है। जबकि मुनीडीह- पुटकी का यह मुख्य लिंक सड़क है। इस सड़क में बीसीसीएल के मुनीडीह प्रोजेक्ट, डब्ल्यूजे एरिया ऑफिस, मुनीडीह कोल वाशरी, भटिंडा फॉल, डीएवी स्कूल मुनीडीह, आइएसएल स्कूल मुनीडीह जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के आवागमन का मुख्य सड़क है।
मौके प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा, राजीव महतो,गौतम चौधरी ,शिवनंदन पासवान , सदानंद वर्णवाल, कन्हाई सिंह ,सुनील पांडे, जोगिंदर दास, अमित मोदक , मुखिया चक्रधर महतो , राहुल सिंह , रोहित रंजन व अन्य मौजूद थें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
