
बोकारो –

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा स्थित जरंगडीह कोलियरी के मनसा नगर में सोमवार सुबह एक युवक मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान 19 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय मंगल गोप के पुत्र थे। वह मूल रूप से गोमिया थाना क्षेत्र के बिरसा बस्ती का निवासी था और फिलहाल मनसा नगर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर मजदूरी कर रहा था।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात खाना खाने के बाद दीपक अपने कमरे में चला गया था। सोमवार सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलने का निर्णय लिया।
दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
