• Tue. Apr 14th, 2026

Saraikela : भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का हुआ शानदार समापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 14, 2026
crescent ad
सरायकेला। सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 का समापन समारोह भव्य और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां पारंपरिक कला और संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की गई। समारोह में राजकीय चैत्र पर्व कला केंद्र, सरायकेला सहित विभिन्न स्थानीय कलादलों के कलाकारों ने पारंपरिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण, हरा-पार्वती, दुर्गा, मेघदूत, उरभंगा, रात्रि, देवदासी, सरदो शशि, एकलव्य, नाविक चंद्रभागा, हंस एवं मयूर जैसे विविध विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने कलाकारों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अभिव्यक्ति, पारंपरिक वेशभूषा और जीवंत अभिनय के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *