
हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरिया गांव में जमीन के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अरिया धोबी तालाब के पास कुछ दबंगों ने एक युवक पर चाकू, कुदाल और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह लूल-लहान करने के बाद आरोपियों ने उसे तालाब में धकेल दिया। घायल युवक रंजीत राणा को गंभीर हालत में हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी सोनी देवी ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
धोबी तालाब के पास घेराबंदी कर किया हमला

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना 5 अक्टूबर 2026 की शाम करीब चार बजे की है। रंजीत राणा अरिया धोबी तालाब के पास बैठे थे, तभी अचानक आर्यन राणा, आयुष राणा और उनके तीन-चार अज्ञात साथियों ने उन पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पूरी तैयारी के साथ धारदार चाकू, कुदाल और लाठियों से रंजीत के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जब रंजीत अधमरा होकर गिर गया, तो साक्ष्य छिपाने या डुबाने की नीयत से उसे तालाब में फेंक दिया गया।

पहले भी मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी
पीड़िता सोनी देवी का आरोप है कि इस खूनी हमले के पीछे गहरी साजिश है। इससे पहले भी जमीन विवाद को लेकर सुरेश राणा, किशोर राणा और गोविंद राणा द्वारा उनके पति को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। आरोप है कि इन्हीं लोगों की शह और मिलीभगत पर आर्यन और आयुष ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को गाली-गलौज कर रहे हैं और मुंह खोलने पर चाकू से गोदने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुए आर्यन राणा, आयुष राणा, सुरेश राणा, किशोर राणा और गोविंद राणा समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
