• Thu. Oct 8th, 2026

स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण, दी आंदोलन की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

चौपारण: गोविंदपुर पंचायत में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र को उसके मूल स्थान से करीब 7 किलोमीटर दूर सेलहारा खुर्द ले जाने के प्रस्ताव पर बवाल शुरू हो गया है। इस फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाजसेवी भुनेश्वर यादव के नेतृत्व में उपायुक्त (DC) को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पंचायत मुख्यालय के पास नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

4500 की आबादी पर पड़ेगा सीधा असर

ग्रामीणों का कहना है कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र से गोविंदपुर, बेलाटांड़ और चपरीखुर्द समेत आसपास के गांवों की लगभग 4,500 की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी हैं। अगर इसे पंचायत मुख्यालय से इतनी दूर बनाया गया, तो मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।

अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

सौंपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पंचायत सचिवालय के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध है, जहां आसानी से भवन बनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी चौपारण के अंचल अधिकारी (CO) और उप विकास आयुक्त (DDC) को आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

समीक्षा की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले में तुरंत दखल देने और प्रस्तावित स्थान की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण गोविंदपुर पंचायत मुख्यालय के पास ही सुनिश्चित किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *